चायल: तिरंगा यात्रा में उमड़ेगा राष्ट्रप्रेम का सैलाब, साध्वी हर्षा नन्दगिरी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नगर पंचायत सराय अकिल के संजीवनी हॉस्पिटल के पास स्थित देव रस्तोगी, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के कार्यालय से भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों को यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।