पाली: भ्रष्टाचार की शिकायत पड़ी भारी, उपसरपंच हटाने के विरोध में ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन
Pali, Korba | Jun 2, 2026 कोरबा जिले के पाली जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईरफ में उपसरपंच को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सैकड़ों ग्रामीण, पंच और महिला जनप्रतिनिधि कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत करने वाले उपसरपंच को ही सुनियोजित तरीके से पद स