Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

*"शिक्षा और संघर्ष" की मिसाल रहे प्रो.रमेश बैरवा ने सेवानिवृत्ति पर मजदूर,किसान,वंचित वर्गों के हकों के संघर्ष का लिया संकल्प"* *"प्रो रमेश बैरवा की सेवानिवृत्ति पर ग्राम जीवली में हुआ भव्य आयोजन,संकड़ों शुभचिंतक हुए शामिल"* गंगापुर सिटी। राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एवं नोडल अधिकारी राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर डॉ.रमेश बैरवा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर परिवारजन की ओर से इनके गांव जीवली में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालयों के प्रोफेसर,राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के स्टाफ,वजीरपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं,शिक्षक, वकील,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ता,रिश्तेदार,परिवारजन एवं ग्राम वासियों ने प्रो.रमेश बैरवा को माल्यार्पण कर,साफा पहनाकर, शॉल,गिफ्ट एवं महापुरुषों की तस्वीर भेंटकर इनके स्वस्थ व सुखद भावी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं साथ ही जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई दी। अलवर से भी बड़ी संख्या में पधारे कॉलेज एवं स्कूल शिक्षकों,दलित शोषण मुक्ति मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी प्राचार्य प्रो.सुमित्रा मीना के नेतृत्व में संपूर्ण स्टाफ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर के स्टाफ व छात्राओं ने प्रो.बैरवा को भावभीनी विदाई देकर सुखद,स्वस्थ्य भावी जीवन की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता रुकमसिंह बैरवा का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर आयोजित विशाल सभा में अतिथियों का स्वागत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की अलवर जिला सचिव,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांत कोषाध्यक्ष एवं किशोर न्याय बोर्ड की पूर्व सदस्य प्रो.रमेश बैरवा की पत्नी रईसा ने किया। सभा का सफल संचालन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूँजेला में विज्ञान शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता प्रो बैरवा के फुफेरे भ्राता गोपाल सत्यप्रेमी ने किया। अध्यक्षता गिल्याड़ा बैरवा,जगन्या बैरवा,प्रभुलाल बैरवा,मुरारी लाल बैरवा,हरिया बैरवा,भरतलाल बैरवा,केशव लाल बैरवा,ब्रजमोहन बैरवा,बबलू बैरवा,रामखिलाड़ी बैरवा सहित गांव के पंच पटेलों ने की तथा प्रो रमेश बैरवा को साफा पहनाकर सम्मानित किया। प्रो बैरवा की तरफ से भी पंच पटेलों एवं अतिथियों का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति समारोह सभा को संबोधित करते हुए जोधपुर से पधारे वंचित वर्गों की बुलंद आवाज दलित शोषण मुक्ति मंच डीएसएमएम के प्रदेश संयोजक,छात्र जीवन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के नेता रहे,सीनियर एडवोकेट किशन मेघवाल, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकों के राष्ट्रीयत महासंघ एआईफुक्टो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.घासीराम चौधरी,आयकर आयुक्त भागचंद मीणा,प्रो.रमेश बैरवा के प्रेरक शिक्षक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव,राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के पूर्व प्राचार्य समाजकर्मी डॉ.लक्ष्मी चंद मीणा,अ राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत से अशोक लोदवाल, छात्र जीवन के साथी प्राचार्य डॉ दिनेश शुक्ला,अलवर डीएसएमएम के जिला संयोजक एडवोकेट बीएल वर्मा,प्रो.सुंदर बसवाल, प्रो महेश गोठवाल,प्रो.राजेश वर्मा, प्रो.नरेंद्र परेवा,प्राचार्य पुरुषोत्तम लाल बैरवा, कवि डॉ.विजय लाल बैरवा, प्रो.सुमेरसिंह बैरवा,प्रहलाद राम बुनकर लाइब्रेरियन,रामकिशोर फौजी,डॉ संजय बैरवा ने अपने वक्ताओं में कहा कि शहीद ए आज़म भगतसिंह और बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर के समाजवाद, सामाजिक न्याय,साम्प्रदायिक सद्भाव की विचारधारा से प्रेरित प्रो.रमेश बैरवा ने अपनी करीब 31 वर्ष की राजकीय सेवा भी छात्र जीवन के प्रेरक नारे "शिक्षा और संघर्ष" की जेएनयू की क्रांतिकारी परंपरा के अंदाज में ही बड़े गौरव एवं संघर्षों से पूर्ण की है। प्रो.रमेश बैरवा एक बेहतरीन शिक्षक रहे हैं। एक निडर,अपने साथियों व शुभचिंतकों का हर मुश्किल में साथ देने वाले रहे हैं। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर रेग्युलर क्लास टीचिंग के प्रबल पक्षधर रहे हैं। अखबारों में विचारोत्तेजक संपादकीय लेख लिखते रहे हैं। 1996 से शिक्षक संघ रूक्टा में सक्रिय एवं वर्तमान में रूक्टा डेमोक्रेटिक के प्रदेश संयोजक, शिक्षा बचाओं आंदोलन के प्रदेश संयोजक,ओपीएस बचाओ आंदोलन,दलित शोषण मुक्ति मंच के प्रदेश सह संयोजक,जन विचार मंच ,जनवादी लेखक संघ,जेएनयू के पूर्व छात्रों के मंच जेएनयू एलुमनाई एसोसिएशन राज के पदाधिकारी हैं। शिक्षक,विद्यार्थियों और वंचित वर्गों के संविधान प्रदत्त गरिमामय जीवन के हकों की बुलंद आवाज रहे हैं। विद्या संबल गेस्ट फैकल्टी कॉलेज शिक्षकों के हकों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। राजसेस महाविद्यालयों में समुचित संसाधन मुहैया करवाने की मांग उठाते रहे हैं। नुकसान की परवाह किए बिने कॉलेज शिक्षा में भेदभाव,भ्रष्टाचार,वर्चस्व के खिलाफ निडर रहकर लगातार बोलने वाले प्रो बैरवा को वैचारिक दुर्भावनावश कई बार निलंबित कर, प्राचार्य पद पर नियमविरुद्ध पदोन्नति रोककर भारी आर्थिक,मानसिक व सामाजिक हानि पहुंचाई है। सेवानिवृत्ति पर इनके पेंशन परिलाभ भी अटक गये हैं। "राजा बोला रात है,रानी बोली रात है,मंत्री बोला रात है,संतरी बोला रात है...ये सुबह सुबह की बात है !" की पंक्तियों से शुरू अपने धन्यवाद उद्वोधन में प्रो.बैरवा ने कहा कि मजदूर किसान का बेटा हूं। मुश्किल हालातों में शिक्षा के लिए किए संघर्ष में अनेक लोगों ने संबल,सहयोग प्रदान किया है जिनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। छात्र जीवन से ही अन्याय,अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है। सेवानिवृत्ति के उपरांत अब सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,स्थायी रोजगार तथा मजदूर,किसान,दलित-वंचित तबकों के हक और सम्मान के लिए जारी संघर्ष को मजबूती देने का संकल्प लेता हूं। कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर के पूर्व प्रधान सूरजमल बैरवा,पूर्व प्राचार्य डॉ बाबूलाल बैरवा, एडवोकेट श्यामसुंदर जाटव, डीयू प्रो प्रहलाद कुमार बैरवा, शिक्षक नेता सुग्रीव बैरवा, एडवोकेट संतोष जाटव, एडवोकेट संजय मीना,पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार, प्राचार्य गिर्राज प्रसाद बैरवा, डॉ भगतसिंह, प्रभाती लाल बैरवा बाबूजी, पूर्व प्राचार्य सज्जनसिंह राव,प्राचार्य फूलचंद,जीतसिंह,डॉ हरिकेश बैरवा,मल्लूराम मीणा, वेदप्रकाश बैरवा, प्रो.सोनू कुमार मीणा, नवल किशोर अध्यापक, भरत लाल ठेकेदार,चतरु लाल बैरवा कम्पाउंडर, पूर्व सरपंच केदार मीणा, प्रो महेंद्र कुमार मीणा, लेखाधिकारी राजेंद्र गोयल एवं सत्यप्रकाश बैरवा सहित सैंकड़ो की संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।

MORE NEWS

गोठ ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
बाटोदा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरनाला तहसील की ग्राम पंचायत गोठ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ एसडीएम मनीष कुमार जाटव ने किया, जबकि अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार मीणा ने की। ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल मित्तल ने बताया कि शिविर में राजस्व, पंचायत राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जलदाय, विद्युत तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, नामांतरण, भूमि संबंधी प्रकरण, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

गोठ ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान बाटोदा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरनाला तहसील की ग्राम पंचायत गोठ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम मनीष कुमार जाटव ने किया, जबकि अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार मीणा ने की। ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल मित्तल ने बताया कि शिविर में राजस्व, पंचायत राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जलदाय, विद्युत तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, नामांतरण, भूमि संबंधी प्रकरण, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

Gangapur, Sawai Madhopur | Jun 12, 2026

#Live 'खबरनामा' दिनभर की तमाम खबरें सबसे तेज, सबसे पहले, हर खबर पर पैनी नजर #NewsLive #News7Rajasthan #newsrajasthan #news #Sport #cmorajsthan #PMOofIndia #rajasthan #livenews #BreakingNews #top #TopNews  #RajasthanPolice #SawaiMadhopur #Gangapurcity #NewsUpdate #joinus

#Live 'खबरनामा' दिनभर की तमाम खबरें सबसे तेज, सबसे पहले, हर खबर पर पैनी नजर #NewsLive #News7Rajasthan #newsrajasthan #news #Sport #cmorajsthan #PMOofIndia #rajasthan #livenews #BreakingNews #top #TopNews #RajasthanPolice #SawaiMadhopur #Gangapurcity #NewsUpdate #joinus

Gangapur, Sawai Madhopur | Jun 12, 2026