गढ़ाकोटा: सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाकोटा का शानदार प्रदर्शन, श्रद्धा शुक्ला ने MP में 10वीं रैंक हासिल की
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ाकोटा ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय की छात्रा बहिन श्रद्धा शुक्ला ने 10वीं कक्षा में 490/500 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है।