घोड़ाडोंगरी: हीरापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
हीरापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। घायलों का चोपना पुलिस ने शनिवार रात 10.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर गांव में शनिवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर 2पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में संगीता दलदार,राज शर्मा,राजू डाली और सल्लू शर्मा घायल हो गए।