घोड़ाडोंगरी: बांसपुर के मिडिल स्कूल में घोड़ाडोंगरी पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया
बांसपुर के मिडिल स्कूल में घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे हम होंगे कामयाब अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डहाट ने छात्र-छात्राओं और गांव की महिलाओं को बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले अपराधों की श्रेणियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ साइबर अपराधों से बचाने के उपाय बताए।