घोड़ाडोंगरी: रानीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रानीपुर के पास शनिवार रात 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। हादसे में अमित उइके निवासी कुही घायल हो गया।