फुलवारी: सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में फुलवारी शरीफ में छात्र युवा शक्ति ने किया प्रदर्शन
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में री एग्जाम समेत कई मांगों को लेकर सांसद पप्पू यादव ने NH, SH और रेल चक्का जाम का आवाहन किया था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे फुलवारी शरीफ में भी छात्र युवा शक्ति ने अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन किया और री एग्जाम की मांग की।मौके पर छात्र युवा शक्ति के लोगों ने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों के आगे झुकना होगा।