🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 | औरंगाबाद 🇮🇳
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।
अभियान के माध्यम से आमजनों, विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
🇮🇳 13वीं बिहार बटालियन (NCC) द्वारा भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
🏫 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में भी बच्चों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ तिरंगा आधारित गतिविधियां, रंगोली, देशभक्ति गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
🚩 तिरंगा यात्रा का आयोजन
📍 12 अगस्त 2026 — जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
📍 14 अगस्त 2026 — जिला मुख्यालय में अनुग्रह इंटर विद्यालय (गेट स्कूल) से अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
🇮🇳 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद की जिलेवासियों से अपील है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करें।
📸 अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें एवं सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
🇮🇳 आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट हों।
हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
#HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #TirangaYatra #तिरंगायात्रा #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #AurangabadBihar #औरंगाबाद #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar