Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

नीलकंठ महादेव सेवा समिति शिविर में कांवरिया का डांस

Deo, Aurangabad | Aug 11, 2026

MORE NEWS

🌧️ बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद में बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई।

माननीय मंत्री महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता एवं तत्परता बनाए रखने तथा प्रभावित लोगों तक समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों की भूमिका सीधे तौर पर जनहित एवं जनकल्याण से जुड़ी है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की विलंबता न हो।

बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री अंतरा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद — आपदा के प्रति सजग, त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।
#Aurangabad #Bihar #DisasterManagement #FloodPreparedness #DroughtPreparedness #आपदा_प्रबंधन #औरंगाबाद #बाढ़_एवं_सुखाड़ #जनहित
Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🌧️ बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद में बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। माननीय मंत्री महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता एवं तत्परता बनाए रखने तथा प्रभावित लोगों तक समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों की भूमिका सीधे तौर पर जनहित एवं जनकल्याण से जुड़ी है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की विलंबता न हो। बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री अंतरा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, औरंगाबाद — आपदा के प्रति सजग, त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध। #Aurangabad #Bihar #DisasterManagement #FloodPreparedness #DroughtPreparedness #आपदा_प्रबंधन #औरंगाबाद #बाढ़_एवं_सुखाड़ #जनहित Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 11, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 | औरंगाबाद 🇮🇳

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से आमजनों, विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

🇮🇳 13वीं बिहार बटालियन (NCC) द्वारा भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

🏫 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में भी बच्चों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ तिरंगा आधारित गतिविधियां, रंगोली, देशभक्ति गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

🚩 तिरंगा यात्रा का आयोजन
📍 12 अगस्त 2026 — जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
📍 14 अगस्त 2026 — जिला मुख्यालय में अनुग्रह इंटर विद्यालय (गेट स्कूल) से अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

🇮🇳 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद की जिलेवासियों से अपील है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करें।

📸 अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें एवं सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
🇮🇳 आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट हों।
हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
#HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #TirangaYatra #तिरंगायात्रा #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #AurangabadBihar #औरंगाबाद #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 | औरंगाबाद 🇮🇳 जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आमजनों, विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। 🇮🇳 13वीं बिहार बटालियन (NCC) द्वारा भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। 🏫 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में भी बच्चों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ तिरंगा आधारित गतिविधियां, रंगोली, देशभक्ति गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी जा रही है। 🚩 तिरंगा यात्रा का आयोजन 📍 12 अगस्त 2026 — जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। 📍 14 अगस्त 2026 — जिला मुख्यालय में अनुग्रह इंटर विद्यालय (गेट स्कूल) से अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। 🇮🇳 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, औरंगाबाद की जिलेवासियों से अपील है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करें। 📸 अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें एवं सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 🇮🇳 आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट हों। हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! 🇮🇳 #HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #TirangaYatra #तिरंगायात्रा #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #AurangabadBihar #औरंगाबाद #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 11, 2026

📢 राज्य स्तरीय ‘सहयोग कार्यक्रम’ के माध्यम से जनशिकायतों के समाधान की पहल

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में राज्य स्तरीय ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी जुड़े। औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तिखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव, निदेशक, डीआरडीए श्री अनुपम कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी समाहरणालय से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

माननीय मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की सुनवाई के दौरान आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए प्रत्येक मामले का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया।

राज्य स्तरीय सहयोग शिविर जिला स्तर पर लंबित अथवा अनसुलझे मामलों के समाधान की दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा। प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाले इस शिविर में वैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी, जिनका समाधान जिला स्तर पर संतोषजनक रूप से नहीं हो सका है।

राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में भाग लेने के इच्छुक आवेदक sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर अपने पूर्व आवेदन के Reference Number के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को शिविर में उपस्थित होने की तिथि एवं समय की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तर पर प्राप्त प्रत्येक जनशिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का समाधान जिला स्तर पर ही हो और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से राज्य स्तर पर आने की आवश्यकता न पड़े।

जनशिकायतों का त्वरित समाधान — सुशासन की मजबूत पहल।
#सहयोगकार्यक्रम #जनशिकायत #जनसेवा #सुशासन #BiharGovernment #AurangabadBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📢 राज्य स्तरीय ‘सहयोग कार्यक्रम’ के माध्यम से जनशिकायतों के समाधान की पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में राज्य स्तरीय ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी जुड़े। औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तिखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव, निदेशक, डीआरडीए श्री अनुपम कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी समाहरणालय से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। माननीय मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की सुनवाई के दौरान आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए प्रत्येक मामले का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर जिला स्तर पर लंबित अथवा अनसुलझे मामलों के समाधान की दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा। प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाले इस शिविर में वैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी, जिनका समाधान जिला स्तर पर संतोषजनक रूप से नहीं हो सका है। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में भाग लेने के इच्छुक आवेदक sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर अपने पूर्व आवेदन के Reference Number के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को शिविर में उपस्थित होने की तिथि एवं समय की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तर पर प्राप्त प्रत्येक जनशिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का समाधान जिला स्तर पर ही हो और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से राज्य स्तर पर आने की आवश्यकता न पड़े। जनशिकायतों का त्वरित समाधान — सुशासन की मजबूत पहल। #सहयोगकार्यक्रम #जनशिकायत #जनसेवा #सुशासन #BiharGovernment #AurangabadBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 11, 2026

नीलकंठ महादेव सेवा समिति शिविर में कांवरिया का डांस - Deo News