कोल: बरसात के चलते नगर आयुक्त ने शहर में छाता लेकर सड़कों पर निकाला, नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | May 2, 2025 शहर में शुक्रवार सुबह तड़के से झमाझम बरसात हो रही है। सुबह से पड़ रही बरसात ने आमजन को भीषण गर्मी से राहत दी है। बरसात होते ही शहर के अधिकतर रोड जलमग्न हो जाते हैं जिससे कि आम जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बरसात देखते ही नगर आयुक्त विनोद कुमार सुबह तड़के ही छाता लेकर सड़कों पर निकल आए। इस दौरान नगर आयुक्त ने नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया है।