कोल: जमालपुर में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों से बाहर फैले अतिक्रमण को तोड़ा
Koil, Aligarh | May 1, 2025 जमालपुर में नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को तोड़ा है। बीते दिनों नगर आयुक्त विनोद कुमार क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान नगर आयुक्त को क्षेत्र में घरों और दुकानों के बाहर अतिक्रमण फैला मिला था।