कोल: गांधीपार्क में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
Koil, Aligarh | May 1, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके की शीशिया पाड़ा निवासी युवक को बाइक सवारो ने गोली मार दी। घटना में शिवम नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया।इधर गोली मारने वाले युवक भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है,परिजनों के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया है। घायल युवक को शहर निजी नामचीन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।