कोल: ओगीपुर में भैंस की टक्कर से बुग्गी चालक हुआ घायल, घटना के बाद हुई मारपीट में 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | May 1, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना चंदौस इलाके के गांव ओगीपुर की है।जहां पानी पी रही भैंस आपे से बाहर हो गई और इस दौरान भैंस ने वहां से गुजर रही एक भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। इस घटना में बुग्गी चला रहा चालक घायल हो गया।जिसके उपरांत घायल और उसके परिवार के लोगों ने भैंस मालिक और अन्य लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी।इस घटना में 3 लोग घायल हो गए।