कोल: जातिगत जनगणना के समर्थन में महर्षि वाल्मीकि सेना ने घंटाघर पर मनाया जश्न, ढोल बजाकर बांटी मिठाई
Koil, Aligarh | May 1, 2025 देश में जातिगत जनगणना के समर्थन में महर्षि वाल्मीकि सेना ने जश्न मनाया है। गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घंटाघर पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि सेना ने प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत किया और ढोल बजाते हुए मिठाई बांटी है। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि सेना ने प्रधानमंत्री के इस फैसले का आभार व्यक्त किया है।