बारसोई: नलसर में अग्निपीड़ितों से मिले जिला परिषद सदस्य, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
नलसर में रविवार को शाम सात बजे अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम। इस दौरान उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मिलते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया जबकि अग्नि पीड़ितों को जल्द उचित मुआवजा दिया जाए इसको लेकर भी पहल करने का आश्वासन दिया। बताते चले कि बीते दिनों नलसर में आग लगने से लगभग छः घर जलकर राख हो गए थे जबकि लाखों का नुकसान हो गया था।