बारसोई: जबदपुर के युवक की मुंबई में हुई मौत, परिजनों को जिला परिषद सदस्य ने दी मदद का आश्वासन
Barsoi, Katihar | Apr 28, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के जबदपुर के युवक की मुंबई में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को दिन के तीन बजे पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने इस घटना के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर कई बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।