बारसोई: बारसोई के लगुआ दासग्राम में विशेष विकास शिविर का आयोजन
Barsoi, Katihar | Apr 30, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के लगुआ दासग्राम में बुधवार को दिन के दो बजे विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष विकास शिविर में लोगों के समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान किया गया। मौके पर मौजूद पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है इसका लाभ लोगों को मिले इसी उद्देश्य के साथ शिविर का आयोजन किया गया।