कुम्भराज: कुसुमपुरा गांव के पास लूट: मारपीट, नगदी, फोन, बाइक लूटी; मृगवास पुलिस ने 2 लुटेरे गिरफ्तार किए, 2 बाइक बरामद
Kumbhraj, Guna | Aug 22, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने लूट कांड का खुलासा किया। 22 अगस्त को थाना प्रभारी ने बताया, 12 जनवरी 2026 को फरियादी अशोक अहिरवार ग्राम जोहरीपुरा ने बीनागंज से गांव जाते समय लूट की रिपोर्ट की। पुलिस ने 14 जून 2026 को एक आरोपी राकेश भील को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया। 21 अगस्त को आरोपी राकेश भील, रामराज भील को गिरफ्तार कर लूटी दो बाइक बरामद की है।