गिरिडीह: बंशीडीह सुरक्षित वन में वन विभाग ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया
मुफ़सिल थाना क्षेत्र के बंशीडीह सुरक्षित वन में अवैध रूप से निर्माणाधीन पक्के चारदीवारी को वन विभाग की ओर से गुरुवार को 11 बजे ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया गया कि वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया।