जगाधरी: सिविल अस्पताल में धरने पर बैठी एनएचएम कर्मचारियों का जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन ने किया समर्थन
जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए और उन पर अमल भी करना चाहिए। पिछले काफी समय से यह कर्मचारी धरने पर बैठे हैं जिसका खामियाजा सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है। सरकार इसे बातचीत कर इसका हल निकालने का काम करें ताकि लोगों को परेशानी ना हो।