जगाधरी: ककडोनी में पुत्र व पुत्रवधू को कनाडा भेजने के नाम पर मोहाली की एजेंट ने ठगे ₹16 लाख 3 हजार 300 रुपए, पुलिस को दी शिकायत
ककडोनी के रहने वाले जयचंद ने बताया वह अपने पुत्र व पुत्रवधू को कनाडा स्टडी के लिए भेजना चाहता था। ऐसे में उसकी मुलाकात मोहाली की रहने वाली एक एजेंट से हुई जिसमें 20 लाख रुपए खर्च बताया और उसे ₹16 लाख 3 हजार 300 की राशि ले ली। अब ना तो उसे वीजा दे रही है ना ही पैसे वापस कर रही है। जिस पर इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।