जगाधरी: सोने का हार बनाने के लिए दिए सोने को वापस न करने के चलते गोविंद विहार की महिला ने पुलिस को दी शिकायत मामला दर्ज
मनजीत रानी ने बताया कि उसने एक सुनार को 7 साल पहले अपनी बेटी की शादी के लिए अपने पास जमा सोने को हार बनाने के लिए सुनार को दिया था। वह ना तो हार बना कर दे रहा है ना ही सोना वापस कर रहा है। जबकि वह उसे मांगती है तो वह कोई ना कोई बहाना बना देता है। जबकि अपनी बेटी की वह शादी कर रहा है। जिसके चलते महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दे कार्रवाई की मांग की