जगाधरी: अपनी मांगों को लेकर एड्स कंट्रोल कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में धरने को किया शुरू
एड्स कंट्रोल कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी बातें तो मानती है मगर उसका नोटिस फेकेशन जारी नहीं करती। जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा पिछले काफी समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया गया है। जिन सब के चलते वह सिविल अस्पताल के प्रांगण पर धरने पर बैठ गए हैं और मांगो को लेकर आर पार की लड़ाई सरकार से लड़ने के लिए तैयार हैं।