सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हमीरपुर जनपद में जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोग सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।