मछलीशहर: मछलीशहर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के साथ थाना मछलीशहर पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों संग पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें आपसी समन्वय के साथ शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ साथ सभी से अफवाहों से बचने हेतु अपील एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया।