मछलीशहर। जहांसापुर निवासी सोनू पटेल (27) की सोमवार 7 बजे वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना श्रीनेतगंज बाजार के पास जौनपुर-इलाहाबाद हाईवे पर हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया