मछलीशहर: सुजानगंज में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत
जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार के पास मंगलवार की दोपहर 3 बजे सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। आपको बता दें कि घनश्याम चौरसिया निवासी राजाऊमरी थाना चांदा तहसील लंभुआ सुल्तानपुर बेलवार की तरफ से सुजानगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शांति नगर बाजार के पास किसी वाहन से टकरा कर घायल हो गए। लोगों द्वारा सीएससी लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया