मुज़फ्फरनगर: चार महीने की शिकायत के बाद अतिक्रमण पर चला हथौड़ा, लेकिन सड़क का पक्का निर्माण बच गया—मुजफ्फरनगर में पालिका की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की कार्रवाई सवालों में है। चार महीने पुरानी शिकायत पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम ने हथौड़े से छत की दीवार तोड़ी,लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक सड़क पर मौजूद कथित पक्का अतिक्रमण नहीं हटाया।आरोप है कि फोन आने के बाद कार्रवाई रोक दी गई।वहीं EO पवन कुमार ने मंदिर की वजह से कार्रवाई न होने की बात की।