नरकटिया: झखिया से पुलिस ने 103 लीटर विदेशी व 50 लीटर देसी शराब की बरामद, अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झखिया से खेतों व घरों के पीछे छिपाकर रखे गए देसी व विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि 103 लीटर विदेशी व 50 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही तस्करों के नाम का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।