10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मधेपुरा में 22 अगस्त को जॉब कैंप
मधेपुरा में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 22 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
इस भर्ती अभियान में स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्वतंत्रा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 प्रतिमाह वेतन के साथ PF, ESI, इंसेंटिव और फ्यूल जैसी सुविधाएं भी मिलने की जानकारी दी गई है।
#job #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Aug 19, 2026