ऊंचाहार: मनिहर शर्की गाँव में विलय हुए विद्यालय पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- पीडीए सरकार बनते ही खुलेंगे बंद स्कूल
ऊँचाहार के मनिहर शर्की गाँव में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा प्रदेश श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मर्ज किए गए विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सूबे की योगी सरकार को जमकर घेरा, कहा कि सरकार ने प्रदेश भर में 26 हजार विद्यालय या तो बन्द कर दिये, या तो फिर विलय कर दिया है।उन्होंने दावे के साथ पीडीए सरकार बनने पर विद्यालयों का खोलने का दावा किया है।