टीकमगढ़: दमोह CMO पर स्याही फेंकने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, टीकमगढ़ नगर पालिका अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दमोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में टीकमगढ़ के नगर पालिका अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।29 मार्च को दमोह में स्थानीय ठेकेदार विवेक अग्रवाल और छुट्टू यादव ने सीएमओ प्रदीप शर्मा के निवास पर जाकर उनके मुंह पर काली स्याही लगा दी थी।