लालगंज: लालगंज तहसील के अधिवक्ता से महुआ बिनने के विवाद में हुई मारपीट, साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश
बुधवार दोपहर 12 बजे महुआ बिनने के विवाद को लेकर अधिवक्ता पर हमला कर घायल कर दिया गया। घायल अधिवक्ता का इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। उधर साथी पर हमले की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के जरिए आक्रोश जताया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र रामशंकर यादव लालगंज तहसील में अधिवक्ता हैं।