कुटुंबा: सतबहिनी मंदिर के समीप कार ने मासूम को मारी टक्कर, बच्चा पूजा के बाद बाहर खड़ा था, परिवार आद्रा मेला घूमने गया था
अंबा थाना क्षेत्र के अंबा सतबिहिनी मंदिर के समीप कार की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल मासूम की पहचान देव प्रखंड के भोरा बिगहा गांव निवासी राजेश यादव की पुत्री नायरा कुमारी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार अंबा थाना क्षेत्र के अंबा सतबहिनी मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था.