कुटुंबा: सूही सरकारी विद्यालय पर धौंस जमा रहे निजी स्कूल के संचालक, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की गिरफ्तारी की मांग
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल सुही का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की दोपहर दो बजे यहां के ग्रामीण सरकारी स्कूल के समक्ष प्रदर्शन कर निजी स्कूल संचालक अनूप कुमार के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण अनूप कुमार मुर्दाबाद के नारे भी जमकर लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि अनूप की पत्नी सावित्री उक्त स्कूल में शिक्षिका है।