कुटुंबा: बर्फ फैक्ट्री लगाने के नाम पर युवक से ₹11 लाख 20 हजार की छिनतई, अपराधी ने किया अपहरण और कैद, मामला एसपी के पास पहुंचा
कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी अरविंद कुमार को अपहरण कर पिस्टल का भय दिखाकर कुछ अपराधियों द्वारा कैद कर उनके साथ मारपीट व छिनतई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पूर्व में पीड़ित अरबिंद कुमार द्वारा कुटुंबा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उचित कार्रवाई और न्याय नहीं मिलने पर बुधवार को परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा.