कुटुंबा: सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग युवती ने किया विषपान, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में घरेलू कलह से तंग एक युवती ने विषपान कर ली, जिसके बाद युवती की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गया. परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गुरुवार की रात सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र कर दिया. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व युवती के मां की मौत हो गई थी.