कुटुंबा: रिसियप के बिजहर मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, वह दोस्त के घर जा रहा था औरंगाबाद
रिसियप थाना क्षेत्र के बिजहर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज निवासी दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि दीपक अपने घर से बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर स्थित एक दोस्त के घर जा रहा था.