जगाधरी: नंद कॉलोनी में महिला से असली जेवर लेकर नकली थमा दिए, दो पर मामला दर्ज
शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जहरीना ने बताया कि उनके घर पर जुल्फान नामक व्यक्ति का आना जाना है। जो उनके जेवर को बनाने का काम करता है। महिला ने अपने पुराने जेवर उसे दोबारा से बनाने के लिए दिए तो उसने उनको रख नकली जेवर दे दिए। चेक करने पर महिला को इस बात का पता लगा जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।