जगाधरी: रादौर में पकोड़े बेचने वाले की दुकान पर स्कैनर बदलकर ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच जारी
शुक्रवार को 9:30 बजे हरीश ने बताया कि उसकी पकोड़े और बीड़ी सिगरेट की दुकान है। ऐसे में कोई उसके लगे हुए दुकान पर स्कैनर के ऊपर अपना स्कैनर चिपका दिया जिससे पेमेंट उसके खाते में जा रही थी। काफी देर तक इसका डब्बा नहीं बोला और पैसे उसके खाते में नहीं आए तो उसे शक हुआ जिसके बाद उसने चेक किया तो पता लगा। इसके बाद जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।