शुक्रवार को 10:00 बजे निगम अधिकारी अनिल नैन ने बताया कि शिकायतें मिल रही थी कि लोगों के द्वारा यहां पर अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है और यह शराब भी पिलाने का काम करते हैं। इसको लेकर आज टीम के साथ पूरे अतिक्रमण को हटा दिया है और लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील भी की।