पातेपुर: हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के बाइसमाइल चौक से अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के बाइसमाईल चौक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब SHO सुबोध कुमार ने बताया कि FSL की टीम मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया है...