ढीमरखेड़ा: सिवनी के हितग्राही को 6 माह बाद भी नहीं मिलीpmआवास की दूसरी किस्त हितग्राही ने सरपंच व181पर की गई शिकायत निराकरण नहीं
ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी निवासी रामकुमार ने प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास की दूसरी किस्त समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि उन्हें योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 25000रुपये प्राप्त हो चुके हैं लेकिन इसके बाद लगभग छह माह बीत जाने के बावजूद दूसरी किस्त आज दिनांक तक नहीं मिली