पिपरा: हरिहरगंज मिडिल स्कूल के मैदान में लगा स्वास्थ्य मेला, मरीजों ने इलाज कराया और दवा भी मिली
Pipra, Palamu | Jan 24, 2025 हरिहरगंज मिडिल स्कूल के मैदान में शुक्रवार के दिन 1 बजे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कमला देवी,बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी , सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ गोपाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मेला में प्रखंड के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मेले में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।