जमुई: चौकीटांड़ में मामूली विवाद के चलते हुई मारपीट, दो महिलाएं घायल
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकीटांड़ गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मामूली विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान चौकीटांड़ निवासी (23) वर्षीय शोभा देवी और (40) वर्षीय मंजू देवी के रूप में की गई है।