कुटुंबा: परता धाम परिसर में किसानों की बैठक हुई, हंडियाही नहर नहीं तो वोट नहीं का निर्णय, गांव-गांव घूमकर लेंगे किसानों से समर्थन
कुटुंबा प्रखंड के परता धाम परिसर में हंडियाही नहर नहीं तो वोट नहीं का निर्णय किसानों ने एक बैठक कर रविवार को लिया है। अध्यक्षता भीमसेन सिंह व संचालन पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने किया। बैठक में मौजूद किसानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया की नहर नहीं तो वोट नहीं का नारा को बुलंद करेंगे।