कुटुंबा: कौआखोह के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से साढ़ू से मुलाकात करने जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, नवंबर में थी शादी
एनएच 139 पर अंबा-कुटुंबा का सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौआखोह के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर निवासी मो काजिम खलीफा के पुत्र मो अब्दुल हुसैन के रूप में हुई है.