कुटुंबा: चिंतावन बिगहा में बिहार-झारखंड के किसान यूनियन प्रभारी ने किसानों के साथ की बैठक, सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे लड़ाई
कुटुंबा प्रखंड के चिंतावन बिगहा में जमीन अधिग्रहण मामले में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन संघ के बिहार-झारखंड प्रभारी दिनेश कुमार ने किसानों के साथ बैठक किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को बगैर मुआवजा दिए प्रशासन जमीन पर जबरदस्ती अधिग्रहण नहीं कर सकती है. किसानों को उनके भूमि पर पूर्ण अधिकार है. विकास कार्य के नाम पर किसानों को प्रताड़ित करना अन्याय है