विदिशा: सेवा संकल्प के तहत कलेक्टर-एसपी ने चालकों को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया, चलानी कार्रवाई के साथ हेलमेट भेंट किए
पुलिस द्वारा 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार रात 8 बजे तक नीमताल पर विशेष चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने दो-पहिया चालकों को स्वयं हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। अभियान के दौरान 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए। 25 लोगो के चालान भी काटे।